फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three children died due to drowning in Delhi Jahangirpuri

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: तीन बच्चों की डूबने से मौत, मेट्रो साइट पर बारिश से बन गई थी झील, तीनों नहाने गए थे

Fri, 14 Jul 2023 05:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 05:53 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी।

विज्ञापन
Three children died due to drowning in Delhi Jahangirpuri
दिल्ली सड़कों पर पानी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुर में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों एच ब्लॉक के पास नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी। इसी में यह सभी नहाने गए थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीनों दोपहर में नहाने गए थे। हमारे पास तीन बजे करीब इसकी सूचना पहुंची। मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल, और पीयूष के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही कि आखिर ये यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ ये हादसा कैसे हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बीते चार दिन से यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया यमुना का दौरा 
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। आने वाले चार से पांच घंटे में इसका असर भी दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed