फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested including main accused in misdeed of minor girl in Palwal

Haryana: स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ओयो होटल के दो संचालक भी शामिल

Mon, 05 Aug 2024 06:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 06:56 PM IST
सार

पलवल में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के अलावा ओयो होटल के दो संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Three arrested including main accused in misdeed of minor girl in Palwal
arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होडल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर जबरन एक युवक बाइक पर बिठाकर ओयो ले गया था। ओयो होटल में युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मुख्य आरोपी के अलावा ओयो होटल के दो संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना अंतर्गत क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही 10वीं की नाबालिग छात्रा को बाइक सवार युवक डरा-धमकाकर जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। जब छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल के अध्यापक ने छात्रा के स्कूल नहीं आने के बारे में परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन छात्रा के लापता होने की सूचना लेकर थाना पुलिस के पास पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी सोनू उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया और ओयो होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद केस दर्ज करके आरोपी सोनू व ओयो होटल संतोष व चंद्रपाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed