{"_id":"663dd55de660eaf0f103bfc1","slug":"three-accused-who-cheated-by-luring-good-profits-by-investing-money-in-share-market-arrested-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शेयर मार्केट से मोटी कमाई का लालच दे लोगों से करते ठगी, पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शेयर मार्केट से मोटी कमाई का लालच दे लोगों से करते ठगी, पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपियों को पकड़ा
Fri, 10 May 2024 01:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 May 2024 01:35 PM IST
सार
एक शख्स से इन लोगों ने करीब 8.80 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की और गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर मार्केट में मोटी रकम निवेश करके अच्छे प्रॉफिट का लालच देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने किया है। गैंग के तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। यह लोग ठगी के अमाउंट को तुरंत निकलकर आपस में बांट लिया करते थे।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की और इन तीनों को पकड़ा। पीड़ित से इन लोगों ने 8.80 लाख रुपए ठगे थे। इनके पास से सात मोबाइल, सिम डॉक्यूमेंट इत्यादि बरामद किया गया है। इसी तरह की ठगी के एक और बड़े मामले का भी पता चला है, जिसमें 26 लाख 50 हजार की ठगी पंजाब के रहने वाले एक शख्स से की गई थी। उस शिकायत में जो मोबाइल नंबर दिया गया है, वह पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से लिंक बताया जा गया।
विज्ञापन
पुलिस को छानबीन में 30 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन का भी पता चला है। जो इन लोगों ने ठगी करके अपने अकाउंट में मंगवाया था। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूपत जी, विपुलदान जी और चंद्रेश के रूप में हुई है। यह तीनों गुजरात के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 23 मार्च को एक शिकायत साधनगर, पालम के रहने वाले शख्स ने की थी। अपने साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में जानकारी दी। इसकी छानबीन करते हुए एसएचओ विकास कुमार की टीम ने टेक्निकल सर्विलेंस बैंक के अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर की विस्तृत छानबीन की तो इस गैंग के बारे में पता चला। फिर पुलिस टीम इन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। गुजरात में छापा मारकर सब इंस्पेक्टर जगदीप नारा, हेड कांस्टेबल और हरेंद्र ने की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इन्हें पकड़ा। क्योंकि ये लोग लगातार गुजरात के गांव में लोकेशन चेंज कर रहे थे।