फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three accused of murdering gangster Lakhan were presented in court amid tight security

लखन हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी हत्या

Fri, 23 May 2025 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 May 2025 08:47 PM IST
सार

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखन की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों ने गोलियां बरसाकर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश लाखन की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
three accused of murdering gangster Lakhan were presented in court amid tight security
तीन हत्यारोपियों की पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के बाहर मुख्य गेट के सामने 16 अगस्त 2022 को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखन की हत्या करने वाले तीन नामजद हत्यारोपी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान कचहरी के बाहर व अंदर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम विपिन कुमार के न्यायालय में पेश किया था। सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल भिजवाया गया। 16 अगस्त 2022 की सुबह कचहरी के बाहर मुख्य गेट के सामने ही पेशी पर आए कुख्यात  हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखन की तीन आरोपियों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हथियारबंद बदमाश पहले से ही मुख्य गेट के सामने घात लगाए हुए बैठे थे।
विज्ञापन


हमलावरों ने पुलिस वैन से उतरते ही लखन पर गोलियां बरसा दी थी। इससे लखन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हमलावर कचहरी के सामने रघुवीरगंज मोहल्ले की ओर गोलियां बरसाते हुए भाग गए थे। हमले में लखन को छह व हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को एक गोली लगी थी। हत्याकांड में शामिल नामजद आरोपी सुनील ने जिला गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। हत्याकांड में शामिल 16 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था, जबकि एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी सुनील चूचड़ा निवासी गांव चूचड़ा जिला फरीदाबाद हरियाणा, गांव अनंगपुर निवासी सचिन उर्फ सच्चे, प्रदीप, सुभाष, पप्पन, बीरू उर्फ बीरपाल, सोनू उर्फ सुल्ली, अमित उर्फ काले, सतेंद्र उर्फ भोलू, मोहित, गांव बुढ़ाना निवासी मनीष चंदेला, गांव रिठौली निवासी रणदीप भाटी, गांव भैंसरावली तिगांव  निवासी अंकित, नंगला एन्क्लेव निवासी शिवम पंडित, गांव नंगला बेर गाजियाबाद निवासी सुमित, गांव रिस्टल निवासी अमित कसाना, दिल्ली के जैतपुर निवासी भोला उर्फ भोलू जाट पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की थी।

शुक्रवार को आरोपी सचिन, मनीष व अमित को पुलिस ने जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम विपिन कुमार के न्यायालय में पेश किया था। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष भी कचहरी में पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस ने कचहरी के बाहर व अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ कचहरी में मौजूद रहे थे।


इतना ही नहीं कचहरी के बाहर, अंदर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पेशी के दौरान न्यायालय में वादी व प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील व साक्ष्य पेश किए थे। अब न्यायालय द्वारा अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed