{"_id":"5cf310ddbdec22073f3f2a9b","slug":"three-accused-arrested-for-supplying-fake-indian-ghee-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली देसी घी की आपूर्ति करने वाले गिरोह के तीन आरोपी पकड़े, यूपी से लाकर यहां करते थे पैकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली देसी घी की आपूर्ति करने वाले गिरोह के तीन आरोपी पकड़े, यूपी से लाकर यहां करते थे पैकिंग
Sun, 02 Jun 2019 05:27 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:27 AM IST
सार
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 270 किलो घर बरामद किया
- उत्तर प्रदेश से लेकर आते थे घी, पुलिस पूछताछ में जुटी
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने नकली देसी घी की आपूर्ति करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को काबू किया है। इनके पास से एक सफेद रंग की कार में एक-एक किलो की पैकिंग में 270 किलो देसी घी बरामद किया है। देसी घी अमूल के डिब्बों में पैक था। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई स्थानों पर नकली देसी घी की आपूर्ति हो रही है। शनिवार को आरोपी सेक्टर-55 में नकली देसी घी की आपूर्ति करने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-58 मोड़ पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान पलवल की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार को पुलिस ने रुकवाकर उसकी चेकिंग की तो उसमें अमूल की पैकिंग में देसी घी के डिब्बे रखे हुए थे। पुलिस ने कार सवार युवकों से घी संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जीवन नगर गौंछी निवासी लोकेंद्र, राजीव कॉलोनी निवासी विनोद और सेक्टर-3 निवासी विनय त्यागी बताए। पुलिस को घी को चेक करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलवा लिया। टीम में शामिल डा. हरीश और डा. मान सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रारंभिक जांच पड़ताल में घी को नकली पाया। हालांकि पूरी तरह पुष्टि के लिए घी के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। थाना सेक्टर-55 प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मिलावट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को रविवार अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से लाकर यहां करते थे पैकिंग
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश से नकली घी लाकर उसे यहां पैक करते थे। घी की पैकिंग के लिए सेक्टर-58 में एक वर्कशाप लगा रखी थी। पैकिंग के बाद घी को छोटी-छोटी दुकानों पर बेचा जाता था। हालांकि अभी पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान सारी बात सामने आ पाएंगी।