फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested, beaten to death by youth

उधार लिए 1500 रुपये वापस नहीं किए थे, इसलिए कर दी हत्या

Fri, 28 Jul 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
 Three accused arrested, beaten to death by youth
फाइल
दिल्ली में सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान रवि(20), ललित(27) और राजेंद्र(21) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मृतक राहुल(19) ने रवि से पंद्रह सौ रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर हुए विवाद में उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार राहुल जहांगीरपुरी इलाके में रहता था। उसकी मां आजादपुर मंडी में सब्जी बेचती है। राहुल भी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन चार युवक उससे कहासुनी कर उसकी पिटाई करने लगे। राहुल उनसे बचने के लिए सब्जी मंडी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गये और उसकी पिटाई करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस की टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी हालत में राहुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पकड़े गये रवि और राजेंद्र से पुलिस ने पूछताछ की।


जिसमें पता चला कि उधार लिए गए पंद्रह सौ रुपये वापस नहीं करने पर राहुल की हत्या की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर फरार आरोपी ललित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed