{"_id":"b96866cbe1c6ca9647e92f00fa74805e","slug":"threatened-and-harassed-for-dowry-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देकर दहेज के लिए किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने की धमकी देकर दहेज के लिए किया प्रताड़ित
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सारन में एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारन गांव निवासी फरजाना ने बृहस्पतिवार को थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई।
उसने बताया कि उसका निकाह 2 नवंबर 2011 को दिल्ली निवासी नजर मोहम्मद से हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति, देवर शान मोहम्मद, ससुर हाजी अब्दुल नवी और सास अकीला उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। फरजाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।