फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   threaten to kill them if they go to work after DTC staff strike

डीटीसी कर्मचारियों की हड़ताल का मामला: काम पर आए कंडक्टर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
threaten to kill them if they go to work after DTC staff strike
demo pic

हड़ताल के दौरान काम पर आने वाले डीटीसी बस के एक कंडक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने कार्यालय जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर गाजीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार, मंडोली निवासी सतीश कुमार (29) डीटीसी में अनुबंध कर्मचारी है और कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। इन दिनों डीटीसी अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिसकी वजह से वह 22 से 30 अक्तूबर तक काम पर नहीं आया था।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को वह काम पर आया। उसकी ड्यूटी बस नंबर जीएल 23 रूट पर लगी। वह बस चालक कंवरपाल और मार्शल हिमांशु के साथ कश्मीरी गेट बस अड्डे से आनंद विहार बस अड्डे की ओर आ रहा था। बस रात करीब 8 बजे टेल्को प्वाइंट के पास पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा

सतीश के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। तीनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। तीनों बस के अंदर घुस गए। एक युवक ने ड्राइवर से स्थायी कर्मचारी होने की बात पूछी और फिर तीनों सतीश के पास आए। 

युवकों ने उसे हड़ताल के दौरान ड्यूटी पर आने को लेकर धमकाया। फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। मार्शल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बावजूद तीनों युवक उसकी पिटाई करते रहे और हड़ताल के दौरान कार्यालय आने पर जान से मारने की धमकी दी। हिमांशु ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया।

उसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश का मेडिकल करवाया। उसके बयान पर 1 नवंबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed