{"_id":"58dbd0d84f1c1bf64c63df9b","slug":"threat-of-terrorist-attack-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में हो सकता है आतंकी हमला, खुफिया एजेंसियां अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में हो सकता है आतंकी हमला, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में आतंकी हमले की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विशेष तौर पर सोशल मीडिया को लेकर एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने मंगलवार को दिल्ली समेत एनसीआर में आतंकी हमले की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में स्व प्रेरित संदिग्ध या संदिग्धों के गुट द्वारा आतंकी हमले करने की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इसके लिए कोई सटीक समय और स्थान नहीं बताया गया है। अलर्ट के बाद एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियों ने संदिग्धों की निगरानी बढ़ा दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की चिंता भोपाल ट्रेन धमाकों और हाल में हुई अन्य गतिविधियों की वजह से और बढ़ी हुई है। भोपाल ट्रेन धमाके को अंजाम देने वाले संदिग्धों का समूह भी आईएसआईएस मॉड्यूल से प्रेरित था।