{"_id":"5c457daf2b0140ff72e1e0f284a65dda","slug":"threat-from-modinagar-blast-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर से फिर दिल्ली में बम धमाके की ध्ामकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर से फिर दिल्ली में बम धमाके की ध्ामकी
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर की फोन नंबर आईडी से दिल्ली में बम धमाका होने की चार दिन में दूसरी बार सूचना ने मोदीनगर पुलिस और खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी।
24 घंटे बाद पुलिस पता लगाने में कामयाब हो सकी कि आईडी मोदीनगर की थी, लेकिन फोन का इस्तेमाल हापुड़ में हो रहा है। हापुड़ में जांच के दौरान फोन करने वाला किशोर निकला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि चार दिन पहले भी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में बम विस्फोट की सूचना दी गई थी। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को फिर से बम धमाके की सूचना दी गई।
नंबर की आईडी मोदीनगर निवासी एक महिला के नाम है। पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी आईडी पर फोन नंबर को उसका भाई हापुड़ में इस्तेमाल कर रहा है।
जांच में पता चला कि महिला के भाई का फोन उसके एक दोस्त के भतीजे ने इस्तेमाल किया था। दोस्त की हापुड़ में मिठाई की दुकान है और दूसरे समुदाय से जुड़ा है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।