Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of workers from Gurugram reached the Delhi rally despite police restrictions

Delhi NCR News: पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
- सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान से बसों और गाड़ियों में सवार होकर हुए रवाना
विज्ञापन

- गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने रोकी बसें, कार्यकर्ताओं ने पैदल किया मार्च
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को लोकतंत्र बचाओ रैली आयोजित हुई। इसमें गुरुग्राम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नेतृत्व में वे दिल्ली रवाना हुए।



कार्यकर्ता सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली मैदान से बसों और निजी वाहनों में सवार होकर गए। पूर्व सांसद राज बब्बर और रैली के गुरुग्राम प्रभारी धर्मपाल मलिक भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर पुलिस ने कई बसों को रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दल के झंडे लेकर पैदल दिल्ली की ओर बढ़े। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। हालांकि, कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और पैदल मार्च करते हुए दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन




नेताओं का आरोप

जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि पुलिस कार्यकर्ताओं को रोक सकती है, पर जनता का आक्रोश नहीं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ जनता के गुस्से को उजागर किया। जिलेभर से किसान, मजदूर और नौजवान रैली में पहुंचे। जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं को रोककर अपनी बौखलाहट दिखा रही है। शांतिपूर्ण निकले कार्यकर्ताओं को दिल्ली सीमा पर रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed