फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of victim husband of wife assault reach delhi jantar mantar demand men commission

देशभर से दिल्ली पहुंचे पत्नी पीड़ित पति, महिलाओं के अत्याचारों की सुनाई कहानी

Thu, 03 Oct 2019 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Thousands of victim husband of wife assault reach delhi jantar mantar demand men commission
पुरुष आयोग की मांग - फोटो : सोशल मीडिया

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महिलाओं के अत्याचारों और दहेज के झूठे मुकदमों से पीड़ित पतियों ने भारी संख्या में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए पुरुषों ने सरकार से राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने की मांग की। झारखंड के एक पिता रामनाथ दास ने अपने बेटे के साथ हुए अन्याय के खिलाफ महात्मा गांधी का रूप धारण कर सत्याग्रह जारी रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन


रामनाथ दास ने बताया कि वह पूर्व सैनिक हैं। 2013 में उनकी बहू ने उनके बेटे और पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला दर्ज कराया था। उनका बेटा मुंबई में इंजीनियर है। इस झूठे केस में अदालत ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन


तभी 2013 में उन्होंने पुरुषों के खिलाफ कानून के गलत प्रयोग की खिलाफत के लिए गैरसरकारी संस्था ‘सेव इंडियन इनोसेंट फैमिली’ की स्थापना की। तभी से वे पुरुषों के खिलाफ हो रहे अन्याय के लिए राष्ट्रीय पुरुष आयोग की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर वे केंद्र सरकार तक देश के पीीड़ित पतियों की आवाज उठाने के लिए दिल्ली आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल दिल्ली निवासी निशांत ने कहा कि उनकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के दो घंटे बाद ही उनकी पत्नी मायके लौट गई। इसके बाद उनके और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना समेत अन्य झूठे केस दर्ज करा दिए। उन्होंने मांग की कि महिला कानूनों की तरह पुरुषों के हितों की रक्षा के लिए भी कानून बनाया जाए।

दिल्ली के ही नरेश ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले हरियाणा से हुई थी। छह महीने बाद ही उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद उनके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज का झूठा मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद से वे लगातार अदालत के चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रीय पुरुष आयोग का गठन जरूरी है। प्रदर्शन में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पीड़ित पुरुष पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed