{"_id":"f799fcae2f3f2da87a88d50da3f983c6","slug":"this-year-there-will-be-11-thousand-cheap-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल जीडीए बनाएगी 11 हजार सस्ते फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल जीडीए बनाएगी 11 हजार सस्ते फ्लैट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए के सस्ते मकानों की स्कीम की उम्मीद लगाए लोगों के लिए खुशखबरी है। इस वर्ष जीडीए 11, 392 सस्ते मकान बनाएगा। शासन की ओर से जीडीए को वर्ष 2014-15 के लिए सस्ते मकानों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत शहर भर के विभिन्न स्थानों पर ईडब्लूएस-एलआईजी श्रेणी के फ्लैट्स बनाएगा। मकानों की कीमत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक होगी। इसके अलावा बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मकानों की ऊंची कीमतों के कारण गाजियाबाद में अपने घर का सपना बहुत बड़े वर्ग की पहुंच से दूर है। विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद आदि के जरिए प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष निर्धारित संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सस्ते फ्लैट्स की योजना लांच करती है। इसी कड़ी में इस वर्ष शासन ने जीडीए को 11392 फ्लैट्स बनाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण 11 हजार से अधिक ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण करेगा। सीमित आय वाले लोगों को सस्ते मकानों का विकल्प उपलब्ध होगा। जल्द ही सस्ते मकानों की योजनाओं की घोषणा की जाएगी।
बनेंगे 20 से 22 हजार मकान-जीडीए के 11,392 फ्लैट्स के साथ ही बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम का दूसरा चरण भी लांच होगा। इस चरण में भी करीब 5 से 7 हजार फ्लैट्स शामिल होंगे।
इसके अलावा जो भी बिल्डर अपने प्रोजेक्ट का नक्शा पास करवा रहे हैं, उन्हें भी अपने प्रोजेक्ट में 10-10 फीसदी ईडब्लूएस-एलआईजी फ्लैट्स बनाने होंगे। इसकेसाथ ही केंद्र सरकार भी सस्ते मकानों की योजना पर काम कर रही है।
एक अनुमान के मुताबिक इस वर्ष 20 से 22 हजार सस्ते मकान उपलब्ध होंगे। सस्ते मकानों का विकल्प देकर जीडीए ने एकल यूनिट पर अवैध मंजिलों का निर्माण करने वालों पर दबाव बना दिया है। जीडीए का प्रयास सस्ते मकानों का विकल्प देकर अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाना है।
एलआईजी फ्लैट्स का ड्रा आज से
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के दूसरे चरण का ड्रा मंगलवार से शुरू होगा। कविनगर सामुदायिक केंद्र में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले ड्रा के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।
एलआईजी श्रेणी में ड्रा के पहले दिन हैंडीकैप्ड, सीनियर सिटीजन, एससी/एसटी वर्ग के आरक्षित आवेदकों की लॉटरी निकाली जाएगी। ड्रा में न पहुंच सकने वाले लोग घर बैठे जीडीए की वेबसाइट पर ड्रा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट पर ईडब्लूएस/एलआईजी लॉटरी का लिंक अपलोड कर दिया गया है।