फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This year more strictness will be Board exam

इस बार और सख्ती के साथ होगा इम्तिहान, हर कक्षा में दो कैमरे लगेंगे

Mon, 01 Oct 2018 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Oct 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
This year more strictness will be Board exam
Exam

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल पर पूरी तरह से लगाम लगाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 147 स्कूलों को 15 अक्तूबर से पहले वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं। इस बार हर कमरे में दो कैमरे लगाने होंगे। जो कि कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों के अलावा आवाज भी रिकॉर्ड करेंगे। 

विज्ञापन


जल्द ही जिला निरीक्षक स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। दसवीं और बारहवीं के पेपर फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। अच्छे नतीजों के लिए छात्र साल भर मेहनत करते हैं। ऐसे में अगर कोई छात्र नकल कर अच्छे नंबर लाएगा तो साल भर मन लगाकर पढ़ाई करने वाले छात्र की मेहनत बेकार होगी। लिहाजा, पिछली बार की तुलना में और ज्यादा सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय ने बताया कि जिले में 147 स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में कितने कमरे हैं, कितनी क्लास हैं, बिजली की क्या व्यवस्था है, कितने छात्रों के बैठने की व्यवस्था है,। यह सभी जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद को भेजी जा चुकी है।

इन्हीं स्कूलों में से सेंटर बनाए जाएंगे। इलाहाबाद से ही सेंटर की लिस्ट आती है। उससे पहले सभी स्कूलों को कैमरे लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में करीब 46 सेंटर बनाए जाने हैं। एक महीने के अंदर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उसके बाद निरीक्षण शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed