फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This year 261 Yoga Health Centers opened across country and highest number in UP

इस साल देश भर में खुले 261 योग आरोग्य केंद्र, यूपी में सर्वाधिक

Sat, 29 Dec 2018 03:59 AM IST
vivek shukla परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Dec 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
This year 261 Yoga Health Centers opened across country and highest number in UP
योग

आयुष को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार हर जिले में आयुष अस्पताल और योग आरोग्य केंद्र खोलने पर जोर दे रही है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने इस साल में अब तक 261 योग आरोग्य केंद्रों को मंजूरी दी है। सबसे ज्यादा 50 योग आरोग्य केंद्र की सौगात उत्तर प्रदेश को मिली है। वहीं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में 50 बिस्तरों वाले 16 अस्पताल को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

      
आयुष मंत्रालय के अनुसार अगले दो वर्ष में देश के प्रत्येक जिले में आयुष अस्पताल दिखाई देगा। चूंकि स्वास्थ्य एक राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र सभी राज्य सरकारों से इस पहल में सहयोग देने की अपील कर रह है। केंद्र से पूरी मदद मिलने का आश्वासन दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक देश भर के 75 जिलों में आयुष अस्पताल खोले जा चुके हैं। इन 50-50 बिस्तरों वाले अस्पताल में मरीजों को नेचुरापैथी से लेकर यूनानी, होमियोपैथी व सिद्घा चिकित्सा का लाभ भी मिल रहा है।       
विज्ञापन


हरियाणा-हिमाचल से आईं मांग कम
बताया जा रहा है कि राज्यों के प्रस्ताव मिलने के बाद ही अस्पतालों को खोले जाने के लिए केंद्र से आर्थिक मदद दी जा रही है। ऐसे में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों से आयुष अस्पतालों को खोले जाने के प्रस्ताव कम मिले हैं। अभी तक चार वर्षों में सरकार इन दोनों राज्यों को मिलाकर तीन आयुष अस्पतालों को मंजूरी दे पाई है। इनमें से हरियाणा को एक ही अस्पताल की अनुमति मिली है। जबकि उत्तराखंड से काफी बेहतर परिणाम मिल रहा है। वहां इस साल 11 अस्पताल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed