{"_id":"c51dd497d16dfae04f7b44267b4cc030","slug":"this-weekend-will-again-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वीकेंड में फिर होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वीकेंड में फिर होगी झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ तो दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में वीकेंड में फिर झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वहीं, पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अच्छी बारिश में मदद करेगा।
सोमवार को शहर में धूप खिली। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि जुलाई के औसत तापमान से करीब एक डिग्री कम था।
वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
आने वाले दिनों में यह बंगाल के रास्ते मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर सक्रिय है। यह हवा के कम दबाव के क्षेत्र को और एक्टिव करेगा, जिससे उत्तर पश्चिम भारत में 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।