फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this path will reach directly from metro station to railway station

राहत : अब ये रस्ता सीधे पहुंचाएगा मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक

Wed, 22 Nov 2017 11:40 AM IST
नवनीत शरण /अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
this path will reach directly from metro station to railway station
NEW DELHI RAILWAY STATION

नई दिल्ली स्टेशन परिसर के लिए रेलवे ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वाहनों की लेन को योजना के तहत रिडिजाइन तो किया ही गया है साथ ही मेट्रो रेल के गेट को स्टेशन के समीप लाने की योजना भी तैयार की गई है।

विज्ञापन


इसका फायदा यह होगा कि मेट्रो से उतरकर रेलवे के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रियों को सड़क पार करने की आवश्यकता नहीं होगी। मेट्रो से उतरते ही सीधा वे प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली रेल मंडल ने ट्रैफिक प्लान के तहत पहली लेन पैदल चलने वालो के लिए, दूसरी लेन निजी कारों के लिए और तीसरी लेन ऑटो एवं टैक्सी के लिए डेडिकेटेड किया है। इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री अजमेरी गेट की तरफ खुलने वाले मेट्रो के प्रवेश व बाहर निकलने वाले रास्ते को भी रिडिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक आरएन सिंह ने बताया कि फिल्हाल मेट्रो से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को पैदल चलकर ट्रैफिक भीड़ से गुजरना पड़ता है। इसे ही ध्यान में रख दिल्ली रेल मेट्रो कॉरपोरेशन से कहा गया है कि वे ऐसा रास्ता तैयार करे जिससे स्टेशन पर पहुंचने के लिए यात्रियों को ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ा।

आरएन सिंह ने यह भी बताया कि इसके लिए दिल्ली मेट्रो को अंडरग्राउंड रास्ता प्लेटफार्म तक बनाने को कहा है, जो सीधा अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचेगा। बता दें कि दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को मेट्रो से सवारी के लिए स्टेशन के मुख्य गेट तक पैदल चलकर जाना होता है।

समान लेकर पैदल चलने के कारण परिसर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था भी कई बार बिगड़ जाती है और परिसर में ट्रैफिक जाम लग जाता है। मेट्रो के निकास व प्रवेश का रास्ता अंडरग्राउंड बनता है तो इससे यात्रियों को बेहद फायदा होगा। 

एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना हवा-हवाई 

this path will reach directly from metro station to railway station
new delhi railway station - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना हवा हवाई साबित हो रही है। कई साल पहले एक योजना बनी थी कि एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक स्काई वॉक बनाया जाए।

ताकि एयरपोर्ट मेट्रो से नई दिल्ली पहुंचने वाले रेल यात्रियों को मुख्य सड़क पार कर स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से छुटकरा मिल जाए। लेकिन यह योजना अभी भी रेलवे व डीएमआरसी के बीच फाइलों में ही उलझी है। कई बैठकों के बाद भी यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

उल्लेखनीय है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बीच एक स्काई वॉक बनाया गया है। इसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल थ्री से भी एयरपोर्ट मेट्रो स्काई वॉक से जुड़ा है। इसी तरह से नई दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो को भी नई दिल्ली स्टेशन के बीच स्काई वॉक के माध्यम से जोड़ने की योजना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed