{"_id":"1a95b723ef4cff03eeaf07feee8bd691","slug":"this-occurred-during-the-two-young-women-blowing-trains-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से ज्वैलरी उड़ाने वाली दो युवतियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से ज्वैलरी उड़ाने वाली दो युवतियां पकड़ीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाली दो युवतियों को रंगेहाथ पकड़ा है। सोमवार को उन्होंने रेलवे स्टेशन पर इंदिरापुरम निवासी रिचा के बैग से ज्वैलरी चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें धर दबोचा। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी प्रीति बाला गुप्ता ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी रिचा पति धीरज सक्सेना के साथ सास-ससुर को लखनऊ शताब्दी ट्रेन में बैठाने स्टेशन पर पहुंची थी।
विज्ञापन
वापस लौटते समय स्टेशन की सीढ़ियों पर दोनों युवतियों ने उनके पर्स से ज्वैलरी और नगदी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें रंगेहाथ पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पकड़ी गई युवती प्रिया (22) और आशा (34) हैं और मेरठ रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहती हैं। ट्रेनों में चोरी करने के लिए वह मेरठ से यहां आई थी।