फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this is the Route map of art of living program

श्रीश्री के कार्यक्रम का रूट मैप, इन रास्तों से जाएंगे तो नहीं होगी परेशानी

Fri, 11 Mar 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
this is the Route map of art of living program
आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम की तैयारियां - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली

अगर आप यमुना नदी के किनारे आज से शुरू हो रहे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो यह खबर फायदेमंद हो सकती है। बगैर पूरी जानकारी के आयोजन स्थल तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


गलत रास्ते पर जाने से आपको भारी ट्रैफिक के बीच लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। खास बात यह कि अगर आपके पास कोई पास नहीं है तो नोएडा लिंक रोड की तरफ से जाना बेहतर होगा।
विज्ञापन


दअसल, शुक्रवार शाम से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने आंतरिक स्तर पर पूरा ट्रैफिक प्लान बना रखा है। आमंत्रित लोगों को अलग-अलग रंग का पास दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों की बगैर पास इंट्री होनी है

this is the Route map of art of living program
आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

वहीं, आम लोगों की बगैर पास इंट्री होनी है। आयोजन स्थल तक भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए 13 इंट्री गेट बनाए गए हैं। लेकिन सभी प्रवेश द्वारों से हर कोई प्रवेश नहीं कर सकता।

आयोजकों के मुताबिक, गेट नंबर 1-4 रिंग रोड पर बनाया है। इसके अलग-अलग गेटों से आमंत्रित सदस्यों के साथ मीडिया की इंट्री है। वहीं, गेट नंबर 5-9 तक डीएनडी फ्लाईवे पर दिया गया है।

इन प्रवेश द्वारों से विशिष्ट श्रेणी के मेहमान के साथ कलाकार प्रवेश करेंगे। दूसरी तरफ गेट नंबर 10-13 नोएडा लिंक रोड पर है। यहां से आम लोग प्रवेश कर सकेंगे।

आयोजन स्थल तक इस तरह पहुंचे

this is the Route map of art of living program
आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

आईएसबीटी सराय काले खां गेट नंबर 1 : ब्राउन पास धारी आमंत्रित सदस्य
पेट्रोल पंप के नजदीक गेट नंबर 2 : आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यापक (व्हाइट पास)
बारापूला एलिवेटेड रोड के नजदीक गेट नंबर-3 : मीडिया (ब्लू पास)
रिंग रोड व डीएनडी के मिलने वाले प्वाइंट पर गेट नंबर 4 : आमंत्रित सदस्य (डोनर पास)
डीएनडी फ्लाईवे पर गेट नंबर 5 : सम्मानित सदस्य (येलो पास)
डीएनडी फ्लाईवे पर गेट नंबर 6 : सम्मानित सदस्य (पर्पल पास)
डीएनडी फ्लाईवे पर गेट नंबर 7 : सम्मानित सदस्य (ग्रीन पास)
डीएनडी फ्लाईवे पर गेट नंबर 8 : सम्मानित सदस्य (रेड पास)
डीएनडी फ्लाईवे पर गेट नंबर 9 : कलाकारों के लिए
नोएडा लिंक रोड पर गेट नंबर 10, 11, 12, 13 : बगैर पास वाले आम लोग कर सकेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed