फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this diwali home loan will be available on less interest rates

खुशखबरी: इस दिवाली... ‘अपनी गाड़ी-अपना घर’

Sat, 10 Oct 2015 03:12 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
this diwali home loan will be available on less interest rates

आरबीआई के आधा प्रतिशत रेपो रेट कम करने के साथ ही स्थिति साफ हो गई है कि सस्ता लोन होने से इस बार नवरात्र से लेकर दिवाली तक बाजार में जमकर धन बरसेगा।

विज्ञापन


ऑटो और होम लोन सस्ता होने से लोग अभी से इस दिवाली अपनी गाड़ी और अपना घर के सपने संजोने लगे हैं। चार साल से ठंडे पडे़ रीयल एस्टेट कारोबार को भी इस बार सस्ते होम लोन की ‘आक्सीजन’ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बिल्डर्स भी इस बात को जानते हैं। यही कारण है कि विगत चार साल से जहां बिल्डर्स ने एक भी स्कीम नहीं निकाली, वहीं इस बार वह कई स्कीम के साथ अपने प्रोजेक्ट को लांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो ऑटो सेक्टर में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो जाएगी। जबकि दिवाली तक कई लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो जाएगा।

चार साल से नहीं आया कोई नया प्रोजेक्ट

this diwali home loan will be available on less interest rates

करीब दो दशक पहले जब गाजियाबाद में प्रॉपर्टी बूम आया तो जमीनों के भाव भी आसमान छूने लगे। दिल्ली-एनसीआर में तेजी से विकसित होते गाजियाबाद की प्रॉपर्टी पर बिल्डरों की भी नजर पड़ी।

एक के बाद एक यहां हाउसिंग प्रोेजक्ट आने शुरू हो गए। इंदिरापुरम के साथ ही क्रासिंग्स रिपब्लिक और राजनगर एक्सटेंशन एक नए शहर के रूप में उभरे। 100 से ज्यादा बिल्डर्स ने यहां अपना कारोबार जमाया।

काम अच्छा चला, मगर करीब पांच साल पहले मंदी का ऐसा दौर भी आया कि रीयल एस्टेट कारोबार डूबता चला गया। वर्तमान में यहां कई नामचीन बिल्डर्स के प्रोजेक्ट तैयार खडे़ हैं, मगर बाजार से ग्राहक गायब हैं।

हालत यह हो गई कि विगत चार साल से कोई भी बिल्डर अपने प्रोजेक्ट पर कोई स्कीम तक नहीं लेकर आया। बैंक विशेषज्ञों की माने तो विभिन्न बैंकों ने अलग-अलग ब्याज दर कम की हैं।

अब सोने-चांदी के सिक्के भी ऑनलाइन

this diwali home loan will be available on less interest rates
‘निश्चित रूप से इस दिवाली रीयल एस्टेट कारोबार में तेजी रहेगी। इस बार एक्चुअल बॉयर्स मार्केट में हैं। बिल्डर भी नई-नई स्कीम की घोषणा नवरात्र के पहले ही दिन से करना शुरू कर देंगे।’-प्रवीण त्यागी, सीएमडी, वीवीआईपी ग्रुप

‘बिल्डर उत्साहित हैं। कई नई स्कीम मार्केट में आने वाली हैं। रेडी टू मूव के ऑप्शन भी बिल्डर के पास उपलब्ध हैं। कुछ बिल्डर्स ने अपने जुमलों ‘आज बुक कराओ..दिवाली तक घर पाओ’ को अपने प्रचार-प्रसार में शामिल किया है।’-मनोज गौड़, डायरेक्टर क्रासिंग्स रिपब्लिक

‘जो लोग अभी तक होम या वाहन लोन लेने से बच रहे थे, वह बैंकों में आएंगे। ग्राहकों के पास पैसा आएगा तो मार्केट में भी बूम आएगा।’ -एसके शर्मा, एसबीआई मैनेजर

‘रेपो दर कम होते ही बैंकों ने ब्याज दरों में परिवर्तन कर दिया है। पीएनबी ने भी होम लोन में 0.45 प्रतिशत की कमी की है। अब ग्राहकों को 9.06 प्रतिशत पर होम लोन मिलेगा। -सलील कुमार चंद्रा, एजीएम पीएनबी

ब्याज दरें कम होती है तो वाहन भी ज्यादा बिकते हैं। ऑटो सेक्टर में उछाल आएगा। नवरात्र के लिए मारुति की करीब 50 कारों की बुकिंग हो चुकी है। पिछले नवरात्र के मुकाबले ऑटो बाजार बढ़ने की उम्मीद है।’- दिलीप शर्मा, जीएम सेल्स, मारुति रिजेंट ऑटो लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed