{"_id":"81edcd9fbed3a1a8b45ff1d180b743f9","slug":"this-device-will-reach-message-to-your-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट होते ही ये डिवाइस घर पहुंचाएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट होते ही ये डिवाइस घर पहुंचाएगा मैसेज
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप घर से बाहर हैं और अचानक एक्सीडेंट हो जाता है तो चंद सेकेंड में इसकी सूचना परिजनों तक पहुंच जाएगी। हाईटेक इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाई है, जिसकी मदद से एक्सीडेंट होने पर तुरंत मेडिकल सहायता मिल सके।
विज्ञापन
डिवाइस का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। कॉलेज प्रबंधन प्रोजेक्ट को पेटेंट कराने के लिए भी आवेदन करेगा।‘इमरजेंसी रेस्क्यू डिसपैच सिस्टम’ नामक इस डिवाइस को कॉलेज में ईसी ब्रांच के फोर्थ ईयर स्टूडेंट्स अंकुश शर्मा, असीम कुमार, अभय कुमार और मनीष ने बनाया है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट हेड ओम कृष्णा और ब्रांच के एचओडी विवेक चोपड़ा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेंसर और जीपीएस से लैस है। डिवाइस में तीन मोबाइल नंबर फीड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक है। डिवाइस लगा वाहन जब दूसरे वाहन से टकराएगा तो उसकी टक्कर से सेंसर और जीपीएस एक्टिव हो जाएंगे और तुरंत फीड किए गए मोबाइल नंबराें पर लोकेशन सहित मैसेज चला जाएगा।
उन्होंने बताया कि साउंड और टक्कर लगने के बाद होने वाले जर्क में जब तालमेल होगा तभी सेंसर एक्टिव होगा।