फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thirty bullets fired on a man in delhi to kill in bhajanpura area

दिल्ली में युवक पर चलाई 35 गोलियां, मौत के बाद भी मारते रहे गोलियां

Wed, 25 Oct 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 10:32 AM IST
सार

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर युवक की हत्या
भजनपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने 35 गोलियां चलाईं, 30 लगीं
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी
गैंगवार, रंजिश, प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोण से की जा रही है जांच

विज्ञापन
thirty bullets fired on a man in delhi to kill in bhajanpura area
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनपुरा में रविवार रात को बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त आरिफ हुसैन उर्फ राजा (23) के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने करीब 35 गोलियां चलाईं, जिनमें 30 गोलियां आरिफ को लगीं।

विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ब्रह्मपुरी में दो युवकों पर गोलियां बरसाने के मामले की अभी छानबीन कर ही रही थी कि यह वारदात हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ब्रह्मपुरी और भजनपुरा में हुई हत्याओं में एक ही गैंग का हाथ होने की बात से इनकार नहीं कर रही है। भजनपुरा थाना पुलिस गैंगवार, रंजिश, प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से चंद कदमों की दूरी पर फोन पर कर रहा था बात

thirty bullets fired on a man in delhi to kill in bhajanpura area
पुलिस के मुताबिक आरिफ हुसैन परिवार के साथ 300/93, गली नंबर-21, विजय पार्क, मौजपुर में रहता था। परिवार में पिता जाकिर हुसैन, मां शहनाज बेगम, भाई मो. अमन और दो बहनें हैं। आरिफ डीयू से पत्राचार से बीए फाइनल की पढ़ाई करने के अलावा पिता के जींस के कारोबार में हाथ बंटाता था।

रविवार देर रात करीब 1.10 पर वह घर से चंद कदमों की दूरी पर फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने आरिफ पर गोलियां बरसा दीं। कुछ गोलियां लगने के बाद आरिफ घर की ओर भागा।

बाइक से उतरकर दो बदमाश गोलियां चलाते हुए उसके पीछे भागे। आरिफ के गिरते ही बदमाशों ने बेहद नजदीक से उसके सिर, सीने, पेट, हाथ, पैर, कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में 30 गोलियां मारीं।

घटनास्थल से 26 खोखे बरामद

thirty bullets fired on a man in delhi to kill in bhajanpura area

सूत्रों की मानें तो आरिफ की मौत होने के बाद भी बदमाश उस पर गोलियां बरसाते रहे। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर, गोलियां चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। क्राइम टीम ने घटनास्थल से 26 खोखे बरामद किए हैं। परिजनों ने आरिफ का किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात से इनकार किया है।

भजनपुरा और ब्रह्मपुरी हत्याकांड में एक ही गैंग का हाथ है, फिलहाल यह साफ नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।-डॉ. अजीत कुमार सिंगला, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed