फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thirteen year old girl misdeed by man in Delhi police arrested accused from Nepal border

दिल्ली में दरिंदगी: 13 साल की किशोरी संग दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया थापा

Tue, 07 May 2024 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2024 07:02 PM IST
सार

जांच में पता चला कि बतौर किराएदार रहने वाले उमेश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। वह एक महीने पहले तक उनके मकान में किराएदार रहा और उसके बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन
thirteen year old girl misdeed by man in Delhi police arrested accused from Nepal border
दिल्ली में मोमोस बेचता था दरिंदा - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। बच्ची के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने इस बाबत दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान उमेश थापा (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मई को सफदरजंग अस्पताल से दिल्ली कैंट थाने को सूचना मिली कि 13 साल की एक किशोरी गर्भवती हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बच्ची और उसकी मां से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बतौर किराएदार रहने वाले उमेश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। वह एक महीने पहले तक उनके मकान में किराएदार रहा और उसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी इलाके में मोमोज बेचता था। पुलिस ने इनके बयान पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार के पास उमेश को लेकर इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उमेश थापा के बारे में जानकारी हासिल की। उसके परिचितों से पता चला कि आरोपी नेपाल भाग गया है। पुलिस की टीम नेपाल सीमा पर पहुंची। आरोपी को जाल में फंसाने के लिए पुलिस टीम ने एक योजना बनाई। पुलिस टीम ने उसके परिचित से संपर्क कर उमेश की जमीन खरीदने की बात कही। पैसे की लालच देकर उसे बॉर्डर के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed