फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thirteen crore fraud from two hundred policy holders by hoax of bonus

इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर 225 धारकों से करोड़ों की ठगी, 12 गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2019 04:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 08 Sep 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
thirteen crore fraud from two hundred policy holders by hoax of bonus
दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टॉफ द्वारा पकड़े गए 12 आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी में लाभ और निवेश योजना का झांसा देकर 225 लोगों से 13 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में फरीदाबाद के आठ लोगों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर खोला था। गिरोह के 14 फर्जी बैंक खातों का भी पता चला है जो चार राज्यों के छह शहरों में हैं।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया, आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी प्रभात सिंह, रूपेश, जितेंद्र उर्फ बाबू, रंजन गर्ग, विक्की धवन, राजकुमार, राम गोपाल, जितेंद्र सिंह, केरल निवासी रॉबिन मैथ्यू, पौड़ी (उत्तराखंड) निवासी दिलीप सिंह, कांगड़ा (हिमाचल) निवासी विशाल और एक अन्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने 26 जुलाई 2019 को केएन काटजू थाने में शिकायत दी थी कि अप्रैल 2018 में एक इंश्योरेंस कंपनी से उनके पास फोन आया और उनसे पॉलिसी नंबर पूछा। इसके बाद पॉलिसी पर बोनस मिलने और निवेश योजना बताई। उसकी बातों में आकर 20 अप्रैल, 2018 से 21 मई, 2019 के बीच उसके बताए अकाउंट में करीब 20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2019 में जब पैसे वापस करने की बात कही तो आरोपियों ने और निवेश करने के लिए कहा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते और फोन नंबर के जरिए पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इन खातों से रुपये निकालने वालों पर नजर रखते हुए प्रभात को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed