फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Third zone made in Delhi Police to improve law and order

कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए दिल्ली पुलिस में बना तीसरा जोन

Wed, 16 Sep 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Third zone made in Delhi Police to improve law and order
delhi police - फोटो : Amar Ujala

राजधानी में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को बेहतर करने के लिए दिल्ली पुलिस में एक और जोन बना दिया गया है। अब दिल्ली पुलिस में कुल तीन जोन हो गए हैं। इसके अलावा कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिल्ली पुलिस में दो जोन दक्षिण व उत्तरी थे। दिल्ली पुलिस के सभी 15 जिले इन जोन के तहत आते थे। अब पश्चिमी जोन बना दिया गया है और उत्तरी जोन का नाम सेंट्रल जोन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अब दक्षिणी जोन में दो रेंज (परिक्षेत्र) सर्दन व साउथ-वेस्टर्न रेंज है। सर्दन रेंज में दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिले हैं। साउथ-वेस्टर्न रेंज में नई दिल्ली व दक्षिण-पश्चिमी जिले हैं। सेंट्रल रेंज में ईस्टर्न रेंज व सेंट्रल रेंज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर्न रेंज में शाहदरा, पूर्वी व उत्तर-पूर्वी जिले हैं। सेंट्रल रेंज में उत्तरी व मध्य जिले हैं। नए बनाए गए पश्चिमी जोन में वेस्टर्न रेंज व नार्थन रेंज हैं। नार्दन रेंज में उत्तर-पश्चिमी, बाहरी-उत्तरी व रोहिणी जिले व पश्चिमी रेंज में बाहरी, पश्चिमी व द्वारका जिले हैं।

मंगलवार को जारी किए आदेशों के तहत दक्षिण जोन में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी विशेष पुलिस आयुक्त आरएस कृष्णनईया, सेंट्रल जोन में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी विशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी विशेष पुलिस आयुक्त संजय सिंह को दी गई है। 


इसके अलावा विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर को ऑपरेशन के अलावा लाइसेंसिंग, विशेष पुलिस आयुक्त रोबिन हिब्बू को आर्म्ड पुलिस के अलावा योजना व कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन रेंज को अलग कर उसकी जिम्मेदारी विशेष पुलिस आयुक्त आनंद मोहन को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed