{"_id":"5c1ff919bdec22570f347f16","slug":"thief-stolen-vehicle-for-luxury-life-arrested-by-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे वारदात, ऐसे हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे वारदात, ऐसे हुए गिरफ्तार
Mon, 24 Dec 2018 02:37 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने वाहन चोरी, सेंधमारी और झपटमारी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दो दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि एक बदमाश को पब जाने का शौक था, जबकि दूसरा मॉडलिंग करना चाहता था। दोनों अपनी चाहतों को उड़ान देने के लिए तीसरे दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने लगे।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हस्तसाल निवासी राहुल, द्वारका सेक्टर-तीन निवासी नवीन और जसमीन अहमद के रूप में हुई है। राहुल गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
शाखा निरीक्षक राजकुमार को तीनों बदमाशों के मंसा पार्क इलाके में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राहुल को पब में जाने का शौक था। वह कई बार घूमने के लिए मुंबई और गोवा जा चुका है।
ऐशोआराम से जीने के लिए वह वारदात को अंजाम देता था। वहीं, दूसरा आरोपी जसमीन मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहता था। जिसके लिए वह नोएडा स्थित फिल्म सिटी भी गया था। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।