{"_id":"5dad0aec8ebc3e013149a5c7","slug":"thief-showed-mercy-to-the-victim-during-the-incident-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात के दौरान पीड़ित पर दिखाता था दया, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात के दौरान पीड़ित पर दिखाता था दया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 21 Oct 2019 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
Arrest
चोर और बदमाश भी किसी पर रहम कर सकते हैं, यह आपने कभी नहीं सुना होगा, मगर किशनगढ़ पुलिस ने बंटी चोर से प्रभावित न्यू उस्मानपुर निवासी महानंद उर्फ नूनू (38) को गिरफ्तार किया है। महानंद वारदात के समय पीड़ित पर दया दिखाता था। वह तड़के वारदात करने निकलता और जो घर खुला दिखता, उसी में हाथ साफ कर देता था।
विज्ञापन
वह आई फोन और ज्यादा महंगा सामान नहीं चुराता था। उसका कहना है कि इससे पीड़ित को चोरी से कहीं ज्यादा नुकसान होता था। दूसरे वह आई फोन का लॉक भी नहीं खोल पाता था। उसके खिलाफ चोरी, घर में चोरी व सेंधमारी के 55 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किशनगढ़ थानाध्यक्ष राजेश मौर्या की देखरेख में सिपाही विजय और कुलदीप की टीम ने 18 अक्तूबर को वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को आते देखा। पुलिस को देखकर वह भागा तो उन्होंने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और चोरी का एक स्मार्ट फोन मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी व घरों में चोरी के 55 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ज्यादातर वारदात उसने महरौली इलाके में कीं।
किशनगढ़, महरौली मुनिरका में जो घर या कमरा उसे खुला दिखता, वह उसमें चोरी कर लेता था। घरों में चार्जिंग पर लगे मोबाइल भी वह ले जाता था। पुलिस ने महानंद की गिरफ्तारी से अपने यहां की चोरी की 13 वारदात सुलझाने का दावा किया है।