फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief calls after theft

चोरी कर खुद फोन पर दी दुकानदार को सूचना

Sun, 27 Jul 2014 09:33 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Thief calls after theft

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक ऐसा मामला आया है, जिसमें चोरी होने के बाद किसी ने दुकानदार को फोन को घटना की जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि फोन पर सूचना देने वाला चोर ही था।

विज्ञापन


घटना के बाद फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार अरोड़ा(68) सपरिवार नई बस्ती इलाके में रहते हैं। राम मंदिर के पास उनकी दवा की दुकान है। दुकान को सुनील और उसकी पत्नी सुमन अरोड़ा संभालती हैं।

विज्ञापन

टूटे ताले देखकर उड़े होश

Thief calls after theft

शुक्रवार को सुनील ने पुलिस को दुकान में चोरी होने की सूचना दी। सुनील ने पुलिस को बताया कि तड़के उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम नहीं बताया।

युवक ने सुनील को बताया कि उनके दुकान में चोरी हो गई है और काली मंदिर के पास उसकी पत्नी और सुनील का पहचान पत्र और आधार कार्ड पड़ा हुआ है।

इसी बीच दुकान के पास रहने वाला एक युवक ने भी सुनील के घर आकर उसे दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी।

उस कॉल के बाद स्विच ऑफ हो गया मोबाइल

Thief calls after theft

मौके पर पहुंच सुनील ने दुकान में जांच पड़ताल की तो पता चला कि दुकान से 55,000 रुपये और उनकी पत्नी और उनके पहचान पत्र गायब हैं। सुनील ने घर पर फोन कर सूचना देने वाले के फोन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद था। वहीं पुलिस ने तफ्तीश के दौरान बताए गए स्थान से सुनील के कागजात बरामद कर लिए हैं।

पुलिस को आशंका है कि चोरी करने के बाद चोरों ने कागजात और पहचान पत्र को फेंक दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने ही कागजों पर लिखे फोन नंबर के जरिये सुनील को कागजात के फेंके होने की जानकारी दी होगी। अब पुलिस टीम उस फोन नंबर और दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed