{"_id":"4f966886afe2d7436a3eac984410487f","slug":"thief-arrested-in-bihar-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिजोरी तोड़कर 1 करोड़ उड़ाने वाला कबाड़ी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिजोरी तोड़कर 1 करोड़ उड़ाने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में 22 मई को एक उद्योगपति के निठारी स्थित दफ्तर की तिजोरी तोड़कर एक करोड़ 65 लाख रुपये उड़ाने वाले चार कबाड़ियों में से एक आरोपी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने आर्म्स एक्ट में उसे गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस अब वारंट पर नोएडा लाकर पूछताछ करने का प्रयास करेगी। एक साजिश कर्ता पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-63 के डी ब्लॉक में रहने वाले शेयर मार्केट के कमोडेटी एक्सचेंज के कारोबारी अतुल त्यागी के निठारी स्थित दफ्तर से 22 मई 2014 की रात को एक करोड़ 65 लाख की चोरी हुई थी। कंपनी सेक्रेट्री होने के साथ ही उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम है।
विज्ञापन
सेक्टर-31 के सी ब्लॉक में सूर्या गेस्ट हाउस के पास उनके दफ्तर में रखी तिजोरी काट कर यह नगदी निकाली गई थी। अतुल को इसका पता अगले दिन सुबह तब लगा जब उनका नौकर संजय दफ्तर पहुंचा था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद मामले को खोलने के लिए नोएडा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को भी लगाया गया था।
कुछ दिन बाद एसटीएफ टीम ने मामला खोलते हुए गाजियाबाद में कबाड़ी का काम करने वाले अशोक राय को गिरफ्तार किया था। जिसने इस क्राइम प्लान का खुलासा किया। बताते चलें कि इस चोरी में अशोक के अलावा मुख्य अभियुक्त कमाल उर्फ कारे, सरवर और शाहिद भी शामिल थे। जिसमें अशोक प्लॉन बनाने में शामिल था। जबकि तीनों ने 22 मई की रात चोरी की घटना को अमलीजामा पहनाया था। इसके बाद से ही एसटीएफ की टीम इनके ठिकानों पर छापे मारी कर रही थी।
रुपये लेकर नेपाल भाग गए थे आरोपी
तीनों आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे। ऐसे में बार्डर संभावित क्षेत्रों में इनके होने का अंदाजा लगाया गया। लिहाजा अन्य स्टेट की पुलिस से संपर्क किया गया। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बिहार की जिला अररिया पुलिस ने कमाल को गिरफ्तार किया है।
नोएडा लाने की तैयारी
नोएडा पुलिस व एसटीएफ अब कमाल को नोएडा लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। ताकि जल्द से जल्द मामले की खुलासा किया जा सके।
नहीं मिली चोरी की रकम
पुलिस को कमाल के पास से कोई नगदी बरामद नहीं हुई है। वहीं, मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस कमाल की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि चोरी की इतनी बड़ी रकम का क्या हुआ।