{"_id":"6a8c59db174f39f72c0f95a4","slug":"thief-arrested-for-stealing-iphones-from-a-shop-24-iphones-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151937-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकान में आईफोन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 आईफोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकान में आईफोन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 आईफोन बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग थाना पुलिस ने मोबाइल की दुकान से आईफोन चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के कटिहार निवासी शेख परवेज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 24 आईफोन बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी पर प्रसाद नगर में दो और करोलबाग थाने में एक सेंधमारी का मामला दर्ज है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को करोल बाग में एक दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका करोल बाग के रेगरपुरा में दुकान है। 19 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से एप्पल आईफोन के करीब 50 बॉक्स और करीब दो लाख रुपए चोरी कर ले गया। उनके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को करोल बाग के सबलानिया चौक के पास से पकड़ लिया। पुलिस उससे अन्य फोन और नकदी की बरामदगी का प्रयास कर रही है।