फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they gangraped her, shot and thrown into que

ये हैं वो जिन्होंने किशोरी से की हैवानियत, गोली मार कुएं में फेंका

Fri, 11 Dec 2015 10:04 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
they gangraped her, shot and thrown into que

दिल्ली की किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप करने और गोली मारने के बाद कुएं में फेंकने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


साउथ-वेस्टर्न रेंज केसंयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि उत्तम नगर निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत ने 22 नवंबर को उत्तम नगर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस को छह दिसंबर को सूचना मिली थी कि पीड़ित लड़की को यथार्थ अस्पताल, सेक्टर ओमेगा-1 गौतमबुद्ध नगर यूपी में भर्ती कराया गया है।

पकड़ने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गई थीं

they gangraped her, shot and thrown into que

किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया है और उसकी छाती में गोली मारी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गई थीं। पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद कृष्णा उर्फमोहित और विपिन को गिरफ्तार कर लिया।

इनके तीसरे साथी देवेन्द्र सिंह उर्फ डाकू सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गांव इम्लायका, तहसील सदर गौतमबुद्ध नगर उत्तरप्रदेश निवासी मोहित उर्फ कृष्णा(23) नौवीं पास है। इसके खिलाफ कासना थाने में करीब सात मामले दर्ज हैं। विपिन भी मोहित केगांव का ही रहने वाला है। विपिन (22) बीए के पढ़ाई कर रहा है और प्रथम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed