फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these categories are not happy from budget 2018-19

इन वर्गों के लिए BUDGET रहा निराशाजनक

Fri, 02 Feb 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
these categories are not happy from budget 2018-19
Manoj Tiwari

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार के बजट को एक संतुलित एवं विकासशील बजट बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में हुए आर्थिक सुधारों का लाभ देश के हर वर्ग के लिए एक साथ लाया है।

बजट में कृषि विकास एवं फूड पार्क पर ध्यान दिया गया है, वहीं उद्योग एवं व्यापार को नई गति देकर युवाओं के लिए रोजगार के नवीन अवसर गांव एवं शहर दोनों जगह उपलब्ध होंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुविधा परिसरों के व्यापक विस्तार पर ध्यान दिया गया है।

गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्ग का ध्यान रखा

these categories are not happy from budget 2018-19
विजय गोयल

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बजट को देश और दिल्ली के लिए अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि यह गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्ग के हित का बजट है और एक नए भारत की नींव की शुरुआत है।

सरकार ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। यह बजट हमारे इस संकल्प को सामने लाता है।

सरकार ने वायू प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक मशीनरी पर सब्सिडी देने और दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने को कम करने के लिए विशेष योजना लाने का संकल्प जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए विशेष योजना का स्वागत

these categories are not happy from budget 2018-19
demo pic

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार के बजट में दिल्ली का बजट बढ़ाने, दिल्ली सरकार के लिए केंद्रीय सहायता राशि बढ़ाने, वर्ष 1984 के दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए अतिरिक्त धन और प्रदूषण से लड़ने के लिए विशेष योजनाओं का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं की झड़ी लगाकर केंद्र सरकार ने दिल्लीवासमियों के हितों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध होने का प्रमाण दिया है। 

विज्ञापन

आम बजट से वेतनभोगी निराश

these categories are not happy from budget 2018-19
vijendra mamgain

एकीकृत दिल्ली नगर निगम में निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगांई ने सातवें वेतनय आयोग के उपरांत वेतन में हुई बढ़ोतरी व महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार के बजट में आयकर में छूट की सीमा की उम्मीद पूरी नहीं होने पर निराशा जताई है।

उनका कहना है कि वेतनभोगी वर्ग ईमानदार उपभोक्ता है उसे दस लाख से अधिक वार्षिक पर 30 प्रतिशत टैक्स देना है, जबकि 250 करोड़ तक कारोबार करने वालों को मात्र 25 प्रतिशत टैक्स ही देना पड़ेगा।

शिक्षा व स्वास्थ्य सेस तीन से बढ़ाकर चार प्रतिशत करने से भी आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा। बचत के लिए खरीदे गए म्यूच्यूल फंड से होने वाली आय पर भी 10 प्रतिशत टैक्स लगा दिया गया है।

किसानों के लिए खास नहीं रहा बजट

these categories are not happy from budget 2018-19
bhartiya kisan union

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसानों के लिए लुभावना नहीं है, जबकि इस बार किसानों को बजट से काफी उम्मीदें थीं।

किसानों को फसलों के मूल्य से लेकर कर्ज माफी तक बड़े फैसले होने की आस थी, लेकिन बजट इसके उलट रही। किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर आगामी फसल से न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा के लागू होने पर संशय है, क्योंकि देश में किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जाती है।

ऐसी स्थिति में समर्थन मूल्य का कोई मतलब नहीं है। किसानों की कर्ज माफी, फसल बीमा योजना में किसान को इकाई मानना, मौसमी नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों को सरकार ने छुआ तक नहीं। 

कर्मचारियों के लिए बजट निराशाजनक

these categories are not happy from budget 2018-19
bhartiya majdoor sangh

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने केंद्र सरकार के बजट को कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से निराशाजनक करार दिया है।

उन्होंने कहा कि बजट से बड़े उद्योगपतियों को फायदा होगा। सरकार के इस बजट से सिर्फ चंद वर्ग को फायदा मिलेगा, जबकि सरकार गरीब-गरीब करती है, मगर फायदा अमीरों का करती है।

उन्होंने सरकार से पूछा कि बजट में मजदूरों के लिए क्या योजनाएं है। इसके विरोध में संघ सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed