{"_id":"2c3bc2c7908510ada17638b9bfda007a","slug":"these-3-trains-cancel-till-february-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 तक कैंसिल रहेंगी ये तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 तक कैंसिल रहेंगी ये तीन ट्रेनें
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने रेलयात्रियों की परेशानी 21 फरवरी तक और बढ़ा दी है। कोहरे की आशंका को देखते हुए रद्द की गईं फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन अभी बंद रहेगा।
रेलवे ने कोहरे की आशंका को देखते हुए 28 दिसंबर 2013 से फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियां, इंटर सिटी, तूफान एक्सप्रेस और उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था।
इससे फरीदाबाद से आगरा तथा आगरा से फरीदाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेलवे ने उक्त तीनों गाड़ियों को 15 से 16 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा की थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि कोहरे की आशंका को देखते गाड़ियों के संचालन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि इंटरसिटी आगरा जाने के लिए 20 फरवरी, तूफान एक्सप्रेस हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने के लिए 22 फरवरी और श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने के लिए 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।