फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be special arrangements in the hospital for the prevention of dengue and malaria

Delhi: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए अस्पताल में होगी विशेष व्यवस्था, आरक्षित हुए बिस्तर

Tue, 09 Jul 2024 04:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:36 AM IST
सार

दिल्ली में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज के लिए सभी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
There will be special arrangements in the hospital for the prevention of dengue and malaria
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दिल्ली में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज के लिए सभी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। साथ ही सभी जरूरी दवाएं भी स्टॉक में रखने के निर्देश दिए गए है। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पताल प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में डेंगू, मलेरिया सहित दूसरी बीमारियों से निपटने एवं रोकथाम पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


बैठक में सभी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और अधीक्षकों ने बताया कि डेंगू, मलेरिया सहित जलजनित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयां का छिड़काव 
किया जा रहा है। साथ ही पर्याप्त दवाइयां, जरूरी सामानों की उपलब्धता रखी गई है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक में आए सभी अधिकारियों को अपने-अपने अस्पतालों को इसी प्रकार के प्रबंध करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


चलाया जाएगा जागरूकता अभियान 
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों को बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही पहचान के लिए लक्षण की जानकारी देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग से संपर्क कर सभी स्कूलों में और सार्वजनिक स्थलों पर भी डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों को मिले तुरंत उपचार
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में आने वाले मलेरिया और डेंगू के मरीजों को तुरंत उपचार देने के निर्देश भी दिए। भारद्वाज ने बैठक में आए सभी अस्पतालों के आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा, सभी अपने अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए नियम बनाएं और सख्ती के साथ पालन कराएं। साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की बैठकें होती रहेंगी। 


बैठक में सभी अस्पतालों से उनकी वर्तमान स्थिति का ब्यौरा लिया जाएगा। यदि किसी भी अस्पताल में इस संबंध में किसी प्रकार की कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित अस्पताल एवं संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed