फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be joint PTM by MCD and DOE teachers for class VI children in July

जुलाई में छठी कक्षा के बच्चों के लिए एमसीडी और डीओई शिक्षकों द्वारा संयुक्त पीटीएम होगी

Wed, 23 Jun 2021 01:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Jun 2021 01:55 PM IST
सार

  • एमसीडी और शिक्षा निदेशालय के संयुक्त प्रयासों से बच्चों से संपर्क करने की आवश्यकता है-मनीष सिसोदिया
  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों और तीनों नगर निगम आयुक्तों केसाथ संयुक्त बैठक की

विज्ञापन
There will be joint PTM by MCD and DOE teachers for class VI children in July
स्कूल की क्लास - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एमसीडी स्कूलों से दिल्ली सरकार के स्कूलों में छठी कक्षा में आने वाले बच्चों की जुलाई में एमसीडी और शिक्षा निदेशालय के शिक्षकों द्वारा संयुक्त पीटीएम(पैरेंट्स टीचर मीटिंग) होगी। इस दौरान कोविड-19 सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के छात्र मॉड्यूल के साथ एमसीडी के डेटा बेस को जोड़ा जाएगा जिससे कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल होने वाले छात्रों के संपर्क और अन्य विवरण सही हों।

विज्ञापन


एसीडी के शिक्षक इस साल निदेशालय केस्कूलों में छठी कक्षा में गए छात्रों से संपर्क कर उनके संपर्क नंबर अपडेट करेंगे। साथ ही  कक्षा तीसरी से छठी तक केबच्चों के लिए एक संयुक्त मिशन बुनियाद रणनीति बनाई जाएगी। खासकर उन छात्रों के लिए जो कक्षाओं में पिछड़ रहे थे।  
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों और तीनों नगर निगम आयुक्तों के साथ एक संयुक्त बैठक में यह फैसले लिए गए। इस बैठक का मकसद फीडर नगरपालिका स्कूलों से दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल होने वाले छात्रों का एकीकरण सुनिश्चित करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सिसोदिया ने कहा कि जो बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल हुए, उनका निदेशालाय व एमसीडी के शिक्षकों को ध्यान रखना चाहिए। हर साल नगर निगम के स्कूलों के लगभग 1.7 लाख छात्र कक्षा 6 में दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल होते हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल होने वाले छात्रों के सही संपर्क विवरण की आवश्यकता है। ताकि शिक्षक जल्द से उन तक पहुंच सकें।

पिछले साल सत्र की शुरुआत में लगभग 30-35 फीसदी छात्रों के फोन नंबर ही सही थे। इस कारण से वह वर्कशीट प्राप्त नहीं कर सके या सेमी.ऑनलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले सके। दिल्ली सरकार के स्कूल के शिक्षकों ने इन बच्चों के घर पता लगाने के लिए विशेष प्रयास किए लेकिन दिल्ली सरकार के स्कूलों की कक्षा 6 में नामांकित बच्चों में से केवल 76 प्रतिशत ही बच्चों तक पहुँच सके।

इस साल ऐसा ना हो इसकेलिए ही सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय और नगर निगम के अधिकारियों को एक योजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महामारी और स्कूल बंद होने के कारण हमारे बच्चों शिक्षकों ने काफी मानसिक व शारीरिक चुनौतियों को झेला है। उन्हें भावानात्मक समर्थन की जरुरत है।  


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एमसीडी के कक्षा पांचवीं केशिक्षक दिल्ली सरकार केकक्षा छठी के शिक्षकों से मिलें। दोनों मिलकर छात्रों से फोन पर बात करें। एमसीडी शिक्षक अपने छात्रों की विशेष परिस्थितियों यदि कोई हो, जैसे माता-पिता की मृत्यु, भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता, चिकित्सा इतिहास के बारे में बताया जिससे कि इन छात्रों के सहयोग केलिए स्कूल बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed