{"_id":"cb4c67bb08ee1a78496d2ea5685d119a","slug":"there-will-be-a-ban-on-polyethylene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे लगेगी पॉलिथीन पर पाबंदी, ग्राहक बनकर आएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे लगेगी पॉलिथीन पर पाबंदी, ग्राहक बनकर आएंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन बैन को सफल बनाने के लिए नई योजना बनाई गई है। अब जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचेंगे और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का चालान काटेंगे। यह टीम गणतंत्र दिवस के बाद दुकानों में ग्राहक बनकर छापेमारी करेगी करेगी।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले 21 जनवरी से प्रदेश में पॉलिथीन बनाने, बेचने और प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जिले के अफसरों ने इसका पालन कराने के लिए एक अभियान चलाया था कि दुकानदार और आम नागरिक इसके बारे में जान सकें। अब फरवरी से एक नया अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसमें अधिकारी ग्राहक बनकर ऐसी दुकानों पर जाएंगे जहां पर पॉलीथिन होने की आशंका हैं।
विज्ञापन
अगर ग्राहक (अफसर) को दुकानदार ने पॉलिथीन दे दी तो उसे वहीं पर पुलिस बुलाकर या फिर चालान कर दंडित किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रक अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तरह की योजना बनाई जा रही है जिससे शहर में पूरी तरह से पॉलिथीन पर पाबंदी लगाई जा सके। इसके लिए कुछ टीमें बनाई जा रही हैं, जो इस तरह से पॉलिथीन बेचने वालों या दुकानदारों को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
सब्जी वालों को चेतावनी देकर छोड़ा
शहर में सोमवार को जगत फार्म, रामपुर, अमृतपुरम और तुगलपुर के अलावा सूरजपुर, दनकौर और रबूपुरा आदि कस्बों में अफसरों ने औचक छापेमारी की। कुछ स्थानों पर सब्जी के दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाया गया है। मगर अफसरों ने अभी चेतावनी देकर छोड़ दिया क्योंकि अभी यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।