{"_id":"a19063cac64dbe49a35ef9bb40bc0ae3","slug":"there-was-not-a-lot-passport-booklet-must-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बुकलेट की नहीं आई खेप, करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बुकलेट की नहीं आई खेप, करना होगा इंतजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट पेंडेंसी के चलते 13 जिलों के आवेदकों के पासपोर्ट देरी से मिलेंगे। नासिक से पासपोर्ट बुकलेट की आपूर्ति में देरी होने से पासपोर्ट प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में विभाग तत्काल सेवा के पासपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर जारी कर रहा है। विभागीय अधिकारी इस मामले में बयान देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
देश भर में पासपोर्ट बुकलेट की सप्लाई नासिक से होती है। गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस में मार्च 2014 में करीब 55 हजार पासपोर्ट बुकलेट भेजी गईं थी। इसके बाद से अभी तक नई बुकलेट की सप्लाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से 13 जिलों के आवेदकों को पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। प्रतिदिन औसतन 800 पासपोर्ट यहां से जारी किए जाते हैं। बुकलेट की कमी के चलते अब करीब 200 पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। इनमें भी तत्काल सेवा के पासपोर्ट को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन