{"_id":"53433b8c805662615af47f24f117e14a","slug":"then-it-was-gone-kejriwal-in-bjp-maken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यही हाल रहा तो केजरीवाल चले जाएंगे BJP में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यही हाल रहा तो केजरीवाल चले जाएंगे BJP में'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल से शांति भूषण के आरोपों का जवाब मांगा है। माकन ने कहा है कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य ने जो आरोप लगाए हैं, वह गंभीर हैं।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर ही पार्टी अस्तित्व में आई। अगर वहीं पैसे लेकर टिकट दिये जाएंगे, तो पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त कैसे रहेगी।
माकन ने कहा है कि पैसे के टिकट पर जो एमएलए या मंत्री बनेगा, वह जनता सेवा की बजाय पहले अपने पैसे की वसूली में समय लगाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए लोग इस पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए उसी पार्टी के संस्थापक सदस्य के आरोप गंभीर हैं।
विज्ञापन
माकन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अब सिर्फ एनजीओ के अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं, इस भ्रष्टाचार व डिक्टेटरशिप के आरोप पर उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
जहां तक किरण बेदी को अच्छा मुख्यमंत्री प्रत्याशी बताने की बात है तो मैं कहूंगा कि शांति भूषण जी को किरण बेदी के काम करने का तरीका नहीं पता।