{"_id":"0cbd7f1b3635393690668f201e1d9971","slug":"theft-of-drinking-water-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पीने का पानी भी हो रहा है चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पीने का पानी भी हो रहा है चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
मानसून में देरी के चलते गुड़गांव में पेयजल के लिए आने वाले नहरी पानी की चोरी हो रही है। आलम यह है कि पानी की आपूर्ति आवश्यकता से आधी हो गई है। उपायुक्त ने नहरी पानी की कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हुडा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आने वाला नहरी पानी बीते दो दिनों से आधा आ रहा है। इसके चलते आने वाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है। हुडा अपने स्टोर पानी का ट्रीटमेंट करके आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने पानी की आपूर्ति में हो रही कमी को देखते हुए झज्जर जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें यह बात सामने आई कि सोनीपत से गुड़गांव के लिए आने वाले नहरी पानी की चोरी किसानों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता केसी यादव ने बताया कि एनसीआर चैनल में पानी की मात्रा पीछे से बढ़ा दी गई है, जिसके बाद गुड़गांव में पेयजल की किल्लत नहीं होगी।
हुडा विभाग के अधीक्षण अभियंता आदर्श गुप्ता के अनुसार गुड़गांव शहर में प्रतिदिन औसतन 140 क्यूसेक पेयजल की आवश्यकता होती है। बैठक के बाद सिंचाई विभाग तथा हुडा विभाग के अधिकारियों ने गुड़गांव के जलघरों का संयुक्त निरीक्षण किया।