फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft news Noida house maid escapes with gold items and expensive things

मौका मिलते ही घरेलू सहायिका ने 'साफ' कर दी अलमारी, बिना सत्यापन के महीनों से कर रही थी काम

Fri, 27 Dec 2019 02:28 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Dec 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Theft news Noida house maid escapes with gold items and expensive things
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नोएडा सेक्टर-86 में बिना पुलिस सत्यापन काम कर रही घरेलू सहायिका नवदंपती के घर से 50 तोला सोने के आभूषण, एक किलो चांदी और तीन लाख रुपये कैश लेकर भाग गई। आरोपी महिला की बहन और पति भी फरार हैं। पीड़िता की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-86 याकूबपुर निवासी यतिन भाटी एक कंपनी में काम करते हैं। 22 नवंबर को उनकी शादी तोषी भाटी से हुई थी। ससुराल की तरफ से 50 तोला सोने के आभूषण, एक किलो चांदी और 3 लाख रुपये कैश गिफ्ट में मिले थे। इनके मकान में प्रयागराज निवासी ललिता अपनी बहन ममता और पति चंद्र मणि के साथ किराए पर रहती थी। 
विज्ञापन


साथ ही ललिता, यतिन के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। करीब पांच महीने से वह काम कर रही थी। ऐसे में यतिन को ललिता पर भरोसा हो गया था। वहीं, यतिन ने ललिता का पुलिस से सत्यापन भी नहीं कराया। 24 दिसंबर को यतिन के ससुराल में एक कार्यक्रम था। वह अपनी पत्नी के साथ उस कार्यक्रम में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात जब घर पहुंचे तो ललिता, उसकी बहन व पति गायब थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से आभूषण और कैश गायब थे। उन्होंने सहायिका को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। फिर पुलिस से शिकायत की। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।

आरोपी महिला को पता था कहां रखा है कैश 

यतिन के शादी के वक्त भी ललिता उनके घर में काम करती थी। शादी में भी उसने काफी काम किया था। इस कारण उसे पता था कि शादी में गिफ्ट के रूप में क्या क्या मिला है। साथ ही आभूषण और नकदी अलमारी में रखे हैं, उसे ये भी पता था। 24 दिसंबर को उसे मौका मिल गया और वो सारा सामान लेकर फरार हो गई। 

आप भी बरतें सावधानी
चालक, घरेलू सहायकों, किराएदारों का सत्यापन जरूर कराएं
इन लोगों की तस्वीर भी अपने पास जरूर रखें
घर में काम करने वाले लोगों पर नजर रखें, उनके व्यवहार को समझें
छोटे बच्चों को इनके साथ अधिक देर तक नहीं छोड़ें
बच्चों से प्यार से बात कर इनकी गतिविधियों के बारे में पता करते रहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed