{"_id":"6658a98294fa92d8d7033b08","slug":"theft-in-house-of-judge-s-niece-in-delhi-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में करोड़ों की चोरी: न्यायाधीश की भतीजी के घर में वारदात, छह दिन पहले नौकरी पर रखा गया नौकर है गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में करोड़ों की चोरी: न्यायाधीश की भतीजी के घर में वारदात, छह दिन पहले नौकरी पर रखा गया नौकर है गायब
Thu, 30 May 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 May 2024 10:00 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने नौकर को छह दिन पहले ही अपने यहां काम पर रखा था। उसने अपन नाम अजय बताया था। उसका पुलिस वेरीफिकेशन कराने से पहले ही चोरी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाली महिला न्यायाधीश की भतीजी के घर करोड़ों रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला के पति एक बड़ी कपंनी के निदेशक हैं। घर से नौकर गायब है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी तक पुलिस को लिखित में ये नहीं दिया है कि कितने रुपये की नकदी व ज्वेलरी चोरी हुई है। आरोपी नौकर अजय की तलाश के लिए दक्षिण-पूर्व जिले की 12 से ज्यादा टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक-एक, एनएफसी में रहने वाले सिद्धार्थ गौतम एक कंपनी के निदेशक हैं। उनकी पत्नी भी एक प्राइवेट टीवी चैनल में काम करती हैं। दोनों पति-पत्नी बुधवार को नौकरी पर गए थे। जब वह घर लौटे तो मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से अजय नाम का नौकर गायब था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लग रहा है आरोपी अजय घर से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी व नकदी ले गया है। पीड़ित परिवार अभी ये देख रहा है कि घर से कितने रुपये की ज्वेलरी व नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने नौकर को छह दिन पहले ही अपने यहां काम पर रखा था। उसने अपन नाम अजय बताया था। उसे एक पुराने नौकर की सिफारिश पर रखा गया था। पीड़ित परिवार आरोपी नौकरी पुलिस का वेरीफिकेशन कराता, उससे पहले ही वह घर से सामान समेट कर ले गया। पुलिस को शुरुआती जांच में ये पता लगा है कि आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। ऐसे में पुलिस ने दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी है। दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस टीमों के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमों को नौकरों को पकड़ने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन