{"_id":"e734fd910fa8c641292ff8c7336fab92","slug":"theft-in-businessman-home-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से 10 लाख लेकर नौकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से 10 लाख लेकर नौकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से रविवार देर रात उसका नौकर 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
वजीराबाद में किशन कुमार प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा है। तीन साल से उसके यहां पर नेपाली युवक शिवालाल नौकर के रूप में कामकाज करता था। पुलिस के मुताबिक पिछले तीन तीन साल में वह प्रॉपर्टी डीलर के घर के लोगों का विश्वास पात्र बन गया। बताया जाता है कि रविवार रात को घर में सबके सो जाने के बाद शिवालाल बेडरूम में बैग में रखा 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
देर रात जब प्रॉपर्टी डीलर को इसकी सूचना मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सुशांतलोक थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। सोमवार को पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सुशांतलोक थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी नौकर को पकड़ने के लिए उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इसके अलावा कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन