फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft continued, several homes were robbery.

चोरी का सिलसिला जारी, कई घरों में हुई डकैती

Sun, 29 Nov 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
Theft continued, several homes were robbery.

दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने घर व डेयरी को निशाना बनाया। चोर यहां हजारों की नगदी व कीमती सामान ले गए। एक अन्य मामले में चोर एक व्यक्ति की गाड़ी भी चुरा ले गए।

विज्ञापन


तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला चोरी का मामला थाना शहर बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में सामने आया है।

यहां राम अवतार गुप्ता ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 27/28 नवंबर की रात को चोर उसके घर में घुस आए। अगले दिन सुबह घटना का पता लगा, वहां से सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और करीब 46 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


दूसरे मामले में झाड़सेतली गांव निवासी चंद्र मुकेश थाना सेक्टर-55 पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह डेयरी चलाते हैं। 23 नवंबर की रात चोरों ने डेयरी से मोबाईल फोन, चार्जर और चार हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में गुड़गांव के सरमथरा गांव निवासी कोविन शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी टाटा ऐस गाड़ी लेकर उसका नौकर पवन कुमार यहां आया था। लेकिन बाद में गाड़ी का कुछ पता नहीं लगा, आरोप है कि पवन ने गाड़ी चुराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed