{"_id":"8532a7b0810ccd942cc7c8868f023c40","slug":"the-young-man-shot-in-vijayanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में युवक को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयनगर में युवक को गोली मारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को मोबाइल शॉप संचालक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। इस बाबत मलखान सिंह निवासी सेक्टर-9 ने जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों का कोई संपत्ति विवाद चल रहा है।
आरोप है कि शनिवार को दोनों पक्षों में शिप्रा में समझौता होना था, जो नहीं हो सका। इसके बाद सफारी कार से पीड़ित पक्ष आ रहा था, तभी बाइक से हमलावर आए और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। हालांकि एसओ का दावा है कि छानबीन करने पर कार में गोली लगी नहीं मिली है। जबकि पीड़ित का दावा है कि उसे गोली लगी है।