फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man hanging out poorly made expensive smartphones.

महंगा स्मार्टफोन खराब निकलने पर युवक ने लगाई फांसी

Wed, 16 Sep 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
The young man hanging out poorly made expensive smartphones.

महंगा स्मार्टफोन खराब निकल जाने से दुखी हुए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के पास से मिले सुइसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के आत्मघाती कदम से परिजन सकते में हैं।

विज्ञापन


जीवन नगर गोच्छी में रहने वाले मनदीप (19) ने सोमवार को दिल्ली स्थित एक दुकान से 23,800 रुपये में एक स्मार्टफोन खरीदा था। खरीदते समय दुकानदार ने उसे फोन चलाकर दिखाया था।
विज्ञापन


घर पहुंच कर फोन ऑन किया तो डिसप्ले नहीं आया। काफी प्रयास के बावजूद डिसप्ले ने काम नहीं किया। इसके बाद मनदीप फोन लेकर दुकानदार के पास गया। लेकिन दुकानदार ने न तो फोन बदला और न ही पैसे ही वापस किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने फोन वापस लेने से किया मना

The young man hanging out poorly made expensive smartphones.

दुखी मनदीप घर वापस आ गया। शाम के समय घर पर कोई नहीं था। पिता रामहरकेश ड्यूटी पर और मां व भाई रिश्तेदारी में गांव गए हुए थे।

मनदीप ने कमरे की छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। रात में ड्यूटी से लौटे पिता रामहरकेश घर के अंदर घुसे तो बेटे का शव लटकता देख अचेत होकर गिर पड़े।

मामले की जांच कर रहे मुजेसर थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मनदीप ने सुइसाइड नोट में खराब मोबाइल नहीं बदले जाने की वजह से खुदकुशी करना लिखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed