फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the weather was pleasant with strong winds and rain

तेज हवा संग बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sat, 05 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
the weather was pleasant with strong winds and rain
बारिश - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली

मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार देर शाम से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की बूंदे पड़ने से शनिवार दिन का मौसम तो सुहाना रहा ही शाम होते-होते एनसीआर में कई स्थानों पर तेज बारिश होने से ठंड का अहसास भी होने लगा।

विज्ञापन


लेकिन मौसम के इस बदलाव से उत्तर भारत में मैदानी इलाकों के किसानों के लिए अगले दो दिन भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है।
विज्ञापन


इसके साथ पूर्वी हवाएं भी चल रहीं हैं, जिसके चलते ओले पड़ने की संभावना अधिक है। दिल्ली एनसीआर के अलावा पहाड़ पर जम्मू एंड कश्मीर में शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है जो कि अगले दो दिनों तक होने का पूर्वानुमान है। शनिवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में तापमान में भी दर्ज होगी गिरावट

the weather was pleasant with strong winds and rain
बारिश - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है।

इसके चलते अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी। उत्तर भारत के इलाकों में यह गिरावट 3-6 डिग्री तक आएगी, जबकि मध्य भारत के राज्यों में यह गिरावट 4 डिग्री तक ही दर्ज होगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगर बारिश हुई तो सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा। खेतों में खड़ी चना, गेहूं, जौ, मसूर समेत अन्य रवि की फसलें बर्बाद होने की आशंका है। अगर तेज हवाओं के साथ ओले पड़े तो गेहूं की फसल खेतों में झुक जाएगी। इससे उनकी फली को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed