{"_id":"39fe7ec5a4c9aee5ab3b121da81739eb","slug":"the-water-will-ascend-attendance-today-ready-dudeshwaranath","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी का जल चढ़ेगा आज, दूधेश्वरनाथ भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी का जल चढ़ेगा आज, दूधेश्वरनाथ भी तैयार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में बुधवार को हाजिरी का जल चढ़ेगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के मुख्य शिवालयों में कांवड़ियों के जलाभिषेक की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में इस बार पांच लाख कांवड़िया जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
व्यवस्था बनाने के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में बेरिकेटिंग की जा चुकी है। हाजिरी का जल मंदिर में चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ के मद्देनजर मंदिर में भारी पुलिस बल के अलावा बुधवार से पीएसी के 40 जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सिविल डिफेंस और मंदिर समिति की ओर से 200 वालंटियर्स तैनात होंगे। जल चढ़ाने का समय: महंत नारायण गिरि ने बताया कि हाजिरी का जल बुधवार 23 जुलाई को सूर्योदय से लेकर रात्रि 9 बजे तक चढ़ेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार 24 जुलाई को सुबह 6.00 से लेकर रात्रि तक चढ़ेगा त्रयोदशी का जल चढ़ेगा। चतुर्दशी का जल बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे से ही चढ़ना शुरू होगा जो शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को सूर्योदय से लेकर देर रात तक चलता रहेगा।
दूधेश्वर कांवड़ सेवा संघ का शुभारंभ
गंगनहर पर दूधेश्वर कांवड़ सेवा संघ ने मंगलवार को कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर राहुल चौधरी, आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, स्वामी रुद्र गिरि महाराज और स्वामी शांतम गिरि मौजूद रहे।
गौशाला अंडरपास 3 दिन के लिए बंद
जलाभिषेक के दौरान लाइनपार क्षेत्र की पांच लाख जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए गौशाला फाटक बुधवार शाम से बंद कर दिया जाएगा। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरके आर्य ने बताया कि शनिवार से सोमवार तीन दिन तक छोटे वाहनों को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।
गंगनहर पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
छोटा हरिद्वार गंगनहर घाट पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि छोटा हरिद्वार गंगनहर घाट पर शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पूर्ण सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।