{"_id":"69b9f6397d7d26ddde1b1c7f684af972","slug":"the-truck-crushed-three-students-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक ने तीन छात्रों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तीन छात्रों को कुचला, एक की मौत
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 58 पर सोमवार दोपहर बजरी से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। मौके पर ही एक छात्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों छात्र बीबीए के स्टूडेंट्स हैं। उधर, रविवार रात भी ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मोदीनगर के सौंदा गांव निवासी गोपाल उर्फ विशाल (18) पुत्र अरुण त्यागी, विशाल पुत्र अजय त्यागी मुरादनगर में दुहाई स्थित आईएमआर और सौरभ पुत्र संजय गोस्वामी दुहाई स्थित एचआरआईटी इंस्टीट्यूट में बीबीए के छात्र हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तीनों एक बाइक से सौंदा से इंस्टीट्यूट जा रहे थे।
विज्ञापन
असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास मोदीनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक में फंसकर विशाल बाइक सहित करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया।
विज्ञापन
गोपाल उर्फ विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्टूडेंट्स को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर रही है। मृतक के ताऊ अशोक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, रविवार देर रात बंगाल निवासी गोपाल (35) मोरटा गांव स्थित एक होटल पर नौकरी करता था। रात में उसे ट्रक ने कुचल डाला और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक बद्रीप्रसाद निवासी जबलपुर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
हाईवे की रुकी रफ्तार
हादसे के बाद तीनों छात्रों को सड़क पर लहूलुहान पडे़ देख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम जैसे हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
परिवार में सबसे छोटा था विशाल
किसान अरुण त्यागी का गोपाल छोटा पुत्र था। बड़े भाई वासू, श्रीकांत और बेटी अनुराधा व मां राजिंद्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव में छाया मातम
जन्माष्टमी के दिन विशाल की मौत और दो छात्रों के घायल होने की सूचना से गांव में मातम छा गया।