फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The trigger was pressed while the gun was raised, and the bullet hit his own hand.

Delhi NCR News: बंदूक को ऊपर करने के दौरान दबा ट्रिगर, गोली खुद के हाथ में लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
-सुरक्षा गार्ड की हालत नाजुक, शाहदरा जिला के कृष्णा नगर की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर ज्वेलरी शोरूम के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से लापरवाही से गोली चल गई। वह बंदूक को ऊपर कर रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली उसके खुद के ही हाथ में ही लग गई। बाकी स्टाफ ने पीड़ित श्रीनारायण तिवारी (52) को नजदीकी हेड गेवर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मैक्स रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर उसके खिलाफ गोली चलाकर खुद की व दूसरों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने से पता चला है कि आरोपी ने बंदूक को लेकर लापरवाही बरती और उससे गोली चलकर खुद को ही लग गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्रीनारायण तिवारी परिवार के साथ शाहदरा के मानसरोवर पार्क स्थित राम नगर के मोती राम रोड पर रहता है। वह कृष्णा नगर स्थित लाल क्वॉर्टर मार्केट में पंचशील ज्वेलर्स में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात है। शनिवार दोपहर करीब 3.00 बजे अचानक उसकी बंदूक से गोली चल गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने बाहर निकलकर देखा तो श्रीनारायण जख्मी हालत में बैठे हुआ था। पूछने पर उसने बताया कि गलती से ट्रिगर दब गया। बयान में उन्होंने पुलिस को बताया कि बंदूक को ऊपर करने के दौरान ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed