फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The thief went on to say, councilors and municipal punches drivers

चोर कहने पर पार्षदों और निगम चालकों में चले घूंसे

Wed, 18 Jun 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
The thief went on to say, councilors and municipal punches drivers

नगर निगम का कार्यालय मंगलवार को अखाड़े में तब्दील हो गया। वाहन चालकों द्वारा पार्षदों को चोर कहकर नारेबाजी किए जाने से पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी कर रहे निगम वाहन चालकों से मारपीट की।

विज्ञापन


पार्षदों ने उनकी दरी उठाकर बाहर फेंक दी। नगर आयुक्त ने बिना पूर्व सूचना के धरना देने और अभद्रता करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कराने के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
विज्ञापन


वाहन चालक सोमवार को सदन में डीजल चोरी का मुद्दा उठाए जाने से नाराज थे। उनका आरोप था कि पार्षद उन पर डीजल चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इससे खफा वाहन चालक संघ के महामंत्री सलीम व अन्य कर्मचारी सदन के बाद सुबह से ही धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पार्षद सदन से बाहर आता तो वाहन चालक ‘सभी पार्षद चोर हैं, सभी कमीशन खोर हैं’ के नारे लगाने शुरू कर देते। लंच टाइम के बाद तक भी वाहन चालक नहीं उठे और नारेबाजी करते रहे तो पार्षदों का गुस्सा भड़क गया।

सदन से बाहर निकलकर पार्षदों ने वाहन चालकों से मारपीट की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और निगम के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।

आज नहीं उठेगा कूड़ा, पार्षदों के खिलाफ तहरीर दी
नगर निगम वाहन चालक के महामंत्री सलीम का कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों ने सदन में जाकर अधिकारियों से मुलाकात करने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हें रोक दिया गया। मारपीट करने वाले पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न हुई तो वह बुधवार से चक्का जाम करेंगे।


बुधवार को शहर का कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले पार्षदों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है। एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed